अमन कुमार, दाऊद खान की रिपोर्ट ✍🏻। लखनऊ: अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या ने आज 7 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस कॉन्फ्रेंस में स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि फतेपुर जनपद में पुलिस एनकाउंटर में अभियुक्त पकड़ा गया। पीड़िता से मिलने जाने वाला था लेकिन मुझे हॉउस अरेस्ट कर रखा गया। एसपी को बधाई देता हूं कि जो उन्होंने कहा था वैसा उन्होंने किया। अभियुक्त को पकड़कर गिरफ्तर किया। उन्होंने कहा कि क्या कानून अपनी जिम्मेदारी से भागेगा। ऐसा ही कुछ गाजीपुर में भी हुआ। योगी सरकार पर भी स्वामी प्रसाद मौर्या ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा किसी अपराधी के खिलाफ बुलडोज़र चलता है, और किसी के खिलाफ कोर्ट में केस लंबा चलता है। गुंडे, माफिया के सामने कानून बौना साबित हो रहा है। पीड़िता ने कहा कि उसे परिवार वालो से और रिश्तेदारों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। पीड़ित परिवार को ही हॉउस अरेस्ट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री से उन्होंने मांग की है कि यदि जल्द से जल्द कानून लागू नहीं किया जाता है तो अपना जनता पार्टी बड़ा प्रदर्शन करेगी, 8 मई को कार्यकरता सम्मेलन लखनऊ के कुर्सी रोड पर आयोजित होगा।।
लखनऊ 172 उत्तर विधानसभा के वार्ड कदम रसूल मे निःशुल्क जनसेवा शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न। समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए आज आयोजित निःशुल्क जनसेवा शिविर […]