वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी की जनता को संबोधित किया। नए भारत’ के निर्माता, विश्व के सबसे लोकप्रिय जननायक आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में मातृशक्ति का अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से ₹6,330 करोड़ से अधिक की लागत वाली 163 परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ अमृत भारत एक्सप्रेस (बनारस से पुणे एवं अयोध्या से मुंबई) ट्रेनों का फ्लैग ऑफ एवं बनास डेयरी के 3,21,813 दुग्ध उत्पादकों को बोनस हस्तांतरण भी हुआ। इस अवसर पर मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी, भारतीय जनता पार्टी के मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी एवं भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में ‘नया भारत’ समग्र विकास की अवधारणा को साकार करते हुए ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को सिद्ध कर रहा है। इस उपहार हेतु प्रधानमंत्री जी का आभार एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।।

