CBI ने NEET पेपर लीक मामले में पुणे से एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया, आरोपी महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक कॉलेज में बॉटनी की शिक्षिका मनीषा गुरुनाथ मंधारे हैं। CBI के अनुसार, NTA ने उन्हें परीक्षा प्रक्रिया में विशेषज्ञ के तौर पर नियुक्त किया था।

अमन कुमार, दाऊद खान की रिपोर्ट ✍🏻 

दिल्ली: केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज नीट-यूजी 2026 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में जीव विज्ञान के प्रश्नपत्र लीक से जुड़े एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीषा गुरुनाथ मंधारे महाराष्ट्र के पुणे की वरिष्ठ वनस्पति विज्ञान शिक्षिका हैं। उन्‍हें राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया गया था। जांच एजेंसी ने बताया कि आरोपी के पास वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान के प्रश्नपत्रों तक पूरी पहुंच थी। सीबीआई ने कहा कि उन्होंने 14 मई को गिरफ्तार की गई मनीषा वागमारे के माध्यम से नीट परीक्षा के उम्मीदवारों को जुटाया और पुणे स्थित अपने आवास पर इन विद्यार्थियों के लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं चलाईं। इस मामले में अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 5 आरोपियों को पहले ही अदालत में पेश किया जा चुका है और विस्तृत पूछताछ के लिए 7 दिन की पुलिस हिरासत और रिमांड पर लिया गया है। कल गिरफ्तार किए गए अन्य 2 आरोपियों को पुणे की अदालत में पेश किया गया और पारगमन रिमांड के बाद दिल्ली भेज दिया गया है।।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *