अमन कुमार, दाऊद खान, की रिपोर्ट ✍🏻
लखनऊ कैबिनेट में 29 प्रस्ताव रखे गए, 28 को मिली मंजूरी। मदरसे से जुड़ा एक प्रस्ताव फिलहाल स्थगित। यूपी स्टार्टअप मिशन गठन के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी। स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन इकोसिस्टम को मिलेगा बढ़ावा। समाप्त हो चुकी यूपी डाटा सेंटर नीति फिर से लागू। स्टार्टअप मिशन की डायरेक्टरेट बॉडी के हेड होंगे चीफ सेक्रेटरी। स्टार्टअप के लिए एंपावरमेंट कमेटी बनाने का फैसला। इनक्यूबेटर संचालन के लिए 40 लाख रुपये वार्षिक अनुदान। यूपी स्टार्टअप के लिए 1000 करोड़ रुपये का फंड मंजूर। AKTU का 400 करोड़ रुपये का योगदान रहेगा। CM जोखिम पशुधन बीमा प्रबंधन योजना को मंजूरी। पशुधन बीमा, नस्ल सुधार और गौशाला संवर्धन पर सरकार का फोकस। पशुओं के बीमा में किसान का अंश केवल 15 फीसदी। दैवीय आपदा, बीमारी और हादसे पर मिलेगा पशुधन बीमा। मुर्रा भैंस का बीमा मूल्य 75 हजार रुपये तय। गौशालाओं में 1.35 लाख गाय, प्रतिदिन 8 करोड़ रुपये खर्च। बिल्हौर में महर्षि योगी इंटरनेशनल कृषि विश्वविद्यालय को मंजूरी। फतेहपुर और गाजियाबाद में नए विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी। शाहजहांपुर के जलालाबाद कस्बे का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी।।
