लखनऊ : दुःख समाचार कांग्रेस की कद्दावार नेत्री मोहसिना किदवई का 94 वर्ष की उम्र में निधन

संवाददाता दाऊद खान (राजा )

लखनऊ: पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई हमारे बीच नहीं रहीं, नोएडा के अस्पताल में ली आखिरी सांस। राजनीतिक जगत में शोक की लहर, राजीव गांधी सरकार में रही थीं अहम मंत्री। लोकसभा और राज्यसभा की रह चुकी थीं सदस्य। शाम 5 बजे निजामुद्दीन में किया जाएगा सुपुर्देखाक। मोहसिना किदवई (1 जनवरी 1932 में जन्मी, 8 अप्रैल 2026 को हुआ निधन) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की एक वरिष्ठ और कदवार नेता थीं, जिन्होंने 6 दशक से अधिक समय तक राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। इंदिरा और राजीव गांधी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहीं किदवई का राजनीतिक करियर बेदाग रहा। उन्होंने मेरठ और बाराबंकी से लोकसभा सांसद के रूप में प्रतिनिधित्व किया। मोहसिना किदवई के बारे में मुख्य बातें: निधन: आज 8 अप्रैल 2026 को 94 वर्ष की आयु में नोएडा में निधन।

राजनीतिक करियर: उत्तर प्रदेश विधान परिषद (1960) से शुरुआत, 3 बार लोकसभा और 2 बार राज्यसभा सदस्य। केंद्रीय मंत्री पद: इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल में मंत्री (स्वास्थ्य, परिवार कल्याण आदि)। पार्टी में भूमिका: कांग्रेस वर्किंग कमेटी और सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की सदस्य।

विशेषता: वह एक दृढ़ धर्मनिरपेक्ष नेता थीं, जिनका नाम कभी भी भ्रष्टाचार के आरोपों में नहीं आया।।

श्रद्धांजलि

भारतीय राजनीति की प्रमुख सम्मानित महिला रणनीतिज्ञ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वरिष्ठ अग्रणी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रहीं मोहतरमा मोहसिना किदवई जी के निधन से कांग्रेसजन ही नहीं पूरा राष्ट्र अत्यंत दुखी है। मृदुभाषी, सरल हृदय, मिलनसार,ईमानदार, गरीबों के प्रति सामाजिक सेवा भाव और समर्पण उनके व्यक्तित्व को महान बनाता है। ज़मीनी राजनैतिक जीवन के साथ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति वह जीवन पर्यंत समर्पित रहीं। राष्ट्र की सेवा में उनके बेदाग लंबे राजनैतिक योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मोहसिना किदवई जी “महिला सशक्तिकरण” की पहचान थीं। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी ने अपना एक ऐसा अनुभवी नेता खो दिया है जिसकी पूर्ति होना मुश्किल है।मेरे पिता स्व० नारायण दीन जी,जो विधायक और सांसद थे, उनके साथ मोहसिना जी ने राजनैतिक और सामाजिक सेवा की। मेरे पिता और मुझे भी उनका सानिध्य और स्नेह मिला। ऐसे समर्पित राष्ट्रीय नेत्री को मै अपनी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

             ( श्रद्धांजलि अर्पित करता )

अशोक कुमार एडवोकेट

सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग एडवाइजरी कमेटी एवं पूर्व महासचिव एवं कार्यालय प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग लखनऊ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *