राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ रक्षक कलीम भारतीय जी ने 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा जिसमें गौ माता को सम्मान दिलाना गौ माता के गोबर गोमूत्र से रोजगार की मांग…

लखनऊ 27 अप्रैल 2026 माननीय प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री जिला कलेक्टर द्वारा ज्ञापन पत्र दिया गया। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ ने भारत के अनेक प्रदेशों अध्यक्ष जैसे मध्य प्रदेश नीरज जैन, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंदन राजपूत गणेश सिंह परिहार, राष्ट्रीय महामंत्री केरल राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ डॉक्टर भार्गव मल्लप्पा, तमिलनाडु डॉक्टर साल्वे गणेश, आंध्र प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष महुआ मजूमदार, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह, जिला गाजियाबाद प्रवेश चौधरी, आगरा अध्यक्ष इंजीनियर विमल बघेल, फर्रुखाबाद जिला अध्यक्ष हरि गिरि महाराज, प्रदेश महामंत्री अब्दुल जब्बार, रामपुर जिला अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार सिंह चौहान, मोहम्मद इरफान, अमरोहा सैयद इमरान, आपदी आदि लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन पत्र सौंपते हुए फोटो खिंचवाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कलीम भारतीय जी ने कहा है अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ संगठन 26 प्रांत में संगठन का विस्तार किया गया है संगठन के लोग निस्वार्थ गौ माता के प्रति कार्य करते हैं गौ हत्या के खिलाफ अभियान चलाते हैं अपनी जान पर खेल कर गौ माता की जान की रक्षा करते हैं ऐसे जांबाज गौ रक्षक की वजह से संगठन भारत में नंबर वन बनाने का योगदान हासिल किया है। श्री कलीम भारतीय जी ने बताया है 27 अप्रैल 2026 सभी संगठन के गौ रक्षक ज्ञापन पत्र दे रहे हैं माननीय प्रधानमंत्री जी को चाहिए संसद में गौ माता को सम्मान दिलाने के लिए गौ हत्या बंद करने के लिए संसद में कानून बनाएं जिससे भारत में गौ माता के गोबर गोमूत्र से रोजगार का जरिया भी बनाएं जिससे ग्रामीण स्तर पर लोगों को रोजगार मिल सके।।

दाऊद,गगन, कुमार की रिपोर्ट ✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *