लखनऊ सपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस। ISC के नतीजों में क्राइस्ट चर्च की 12 वी की स्टूडेंट सारा अहमद ने 98.75 अंक प्राप्त कर किया है टॉप। अखिलेश यादव करेंगे सारा को सम्मानित। सारा के माता पिता जूली ईसार अहमद और मोईन अहमद को भी करेंगे सम्मानित। सारा माता पिता के साथ सपा ऑफिस पहुंची। सारा न सही से बोल सकती है और ना ही सुन सकती है और देखने में भी मुश्किल आती है। सारा का सपना वो आईएएस बन कर देश और समाज की सेवा करे। सर की उपलब्धि उन तमाम लोगों के लिए भी एक बड़ा एग्जांपल है जो कमी और खामियों के चलते मायूस हो जाते हैं। सारा सुन और बोल नहीं सकती इसलिए सारा की मां खुद सारा के लिए सुनने बोलने और समझने का काम करती है। खास डिवाइस के जरिए सारा ने अपनी सेल्फ स्टडी के जरिए आज यह मुकाम हासिल किया है। खास ये भी है कि जहां तमाम बच्चे दिन के उजाले में और बिजली की रोशनी में पढ़ाई करते हैं तो वही सारा को कभी उजाले की आवश्यकता नहीं पड़ी वह अंधेरे को ही अपना दोस्त समझ कर पढ़ाई करती रही। सर की मां सारा के हाथों में एक खास लैंग्वेज में कुछ लिखती है यानी सर जो कहना चाहती है या जो सुनना चाहती है उसकी मां उसके हाथों में उंगली के जरिए उसे समझती है और उसकी बातों को एक्सप्लेन करती है। लैपटॉप देकर सारा को अखिलेश यादव ने किया सम्मानित। जमरूज ,सपना , पायल , किंजल, आंचल, नीता , दिव्यांशी शर्मा , मैसर , हर्ष , सोफिया , अमन, ये सभी 12 वी के छात्र और छात्राएं है जिन्हें सम्मानित किया अखिलेश यादव ने। मेरठ से 10 वी के टॉपर अदीबा, दक्ष, तृप्ति, आयुष , आकुश, तानिया सिंह, आर्यन, किती, चीनू, अनन्या मित्रा, दिव्या सेठी, इशांत, मानवी को किया अखिलेश यादव ने लैपटॉप देकर सम्मानित। विधायक अतुल प्रधान भी साथ में मौजूद रहे। लखनऊ के मलिहाबाद ISC में टॉपर भी सम्मानित। मेरठ से 12 वी की टॉपर छात्रा निकिता को अखिलेश यादव ने लैपटॉप देकर किया सम्मानित, मेरठ से 12 वी टॉपर वंशिका उपाध्याय को किया गया सम्मानित। विधायक अतुल प्रधान का बयान, अखिलेश जी का आभार करता हूं हमेशा से गरीब , मजदूर परिवारों की मदद करने का कार्य अखिलेश जी ने किया है। मेरठ अखिलेश जी आए थे और छात्र और छात्राओं को लैपटॉप देकर इससे पहले सम्मानित किया था। आज भी मेरठ के तमाम बच्चों को सम्मानित किया है अखिलेश जी ने लैपटॉप देकर इसके लिए आभार करता हूं ये सभी बच्चे काफी गरीब परिवार से है।।
अमन कुमार, दाऊद खान की रिपोर्ट ✍🏻