
दाऊद खान, फ़राज़ अहमद की रिपोर्ट ✍🏻
लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप। भाजपा की “मल्टी लेयर माफिया गिरी” में मीडिया भी शामिल, भाजपा के 10 लेयर वाले नेटवर्क में मीडिया हाउस भी, अंडरकवर अधिकारी लोकतंत्र खत्म कर रहे, बंगाल में अफसरों की भूमिका पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, DCG बना रहे हैं मुनाफाखोर और ठेकेदार। लोकतांत्रिक व्यवस्था खत्म करने की साजिश। अयोध्या की हार को बताया बड़ा मुद्दा। उपचुनाव जीतने के लिए सब किया गया। मिल्कीपुर जीत के लिए अफसर लगाए गए, कौस्तुभ सिंह पर भी अखिलेश यादव का निशाना, अयोध्या जिताओ, केस खत्म, बंगाल जैसी स्थिति 2022 में देखी। पोलिंग बूथ से सपा कार्यकर्ताओं को निकाला गया। फोर्स ने किया लाठीचार्ज। कन्नौज में 2 सीट हारने पर उठाए सवाल। भाजपा चुनाव मैनेज करती है। 2024 में “करो या मरो” का दिया था नारा कार्यकर्ताओं को सर्टिफिकेट तक डटे रहने पर धन्यवाद, भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार नहीं बनी। उपचुनाव में डर के माहौल का आरोप, रिवाल्वर के सामने खड़े थे लोग। पीड़ित परिवारों की मदद की, वोट चोरी का आरोप लगाया सपा प्रमुख अखिलेश ने, 12% बनाम 77% वोट पर उठाए सवाल। सपा के वोट लूटे गए। BSA को वोट लूट में मदद का लगाया आरोप, इलेक्शन कमीशन को दिए गए सैकड़ों सबूत। Election Commission of India पर कार्रवाई न करने का आरोप। कुंभकरण से भी ज्यादा सोया आयोग। नोटिस भेजने पर भी आयोग पर हमला। ED-CBI को बताया बीजेपी का सहयोगी, चुनावों में खुली लूट का आरोप। पुलिस और आयोग की मिलीभगत। 10 नंबरी मॉडल अपना रही BJP, कुंदरकी सीट पर वोट लूट का आरोप। बंगाल हिंसा को बताया गलत, दुनिया को क्या दिखा रही भाजपा? बंगाल जाने का ऐलान किया अखिलेश ने, ममता बनर्जी के इस्तीफे पर दिया बयान चुनाव लूट लिया तो इस्तीफा क्यों दें? ओम प्रकाश राजभर पर भी साधा निशाना। IPAC से फंड के चलते खत्म हुई डील। INDIA गठबंधन बना रहेगा।।
