लखनऊ जोन मध्य / थाना हुसैनगंज पुलिस टीम द्वारा अर्न्तदेशीय गैंग के अवैध गांजा तस्करी में शामिल 05 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

गगन कन्नौजिया, दाऊद खान, की रिपोर्ट ✍🏻 

लखनऊ: गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जें से 2 किलो 700 ग्राम नाजायज आर्गेनिक गांजा (प्रीमियम क्वालिटी) व 05 किलो गांजा बरामद, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजारों में कीमत लगभग 2 करोड़ 76 लाख रूपये । घटना में प्रयुक्त 08 अदद मोबाइल व 01 अदद स्कार्पियो वाहन बरामद ।

01 – कार्यवाही :

श्रीमान पुलिस आयुक्त लखनऊ और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) के निर्देशानुसार, अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस उपायुक्त (मध्य) के पर्यवेक्षण और अपर पुलिस उपायुक्त (मध्य) तथा सहायक पुलिस आयुक्त (हजरतगंज) के मार्गदर्शन में, थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह, हुसैनगंज के नेतृत्व में हुसैनगंज पुलिस टीम द्वारा अर्न्तदेशीय गैंग के अवैध गांजा तस्करी में शामिल 05 नफर अभियुक्तगण 1. प्रियान्शू तिवारी पुत्र बच्चा तिवारी 2. राहुल शर्मा पुत्र फूलचन्द्र शर्मा 3. बृजेश राठौर पुत्र पुरुषोत्तम राठौर 4. रविकान्त त्रिपाठी पुत्र राम सेवक त्रिपाठी, 5. दीपक त्यागी पुत्र स्व0 ओम प्रकाश त्यागी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

02 – संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 05.05.2026 को थाना स्थानीय की पुलिस टीम रोकथाम जुर्म जरायम तलाश वांछित/वारण्टी चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु मे मामूर होकर मय बैरियर के बाल विद्या मन्दिर चारबाग के सामने चेकिंग कर रहे थे कि रविन्द्रालय की तरफ से एक स्कार्पियो गाडी हमारे तरफ आती दिखाई दी थी पुलिस बल को चेकिंग करता देख वापस मोड़ने का प्रयास किया किन्तु चटकी से बैरियर के सहारे पिछे की तरफ से भी घेरकर वहीं मौके पर ही शक के आधार पर स्कार्पियो को रोक लिया गया और चटकी से ड्राइवर को गाड़ी से उतारते हुए अन्य सवारों को भी हिरासत मे लिया गया तथा रोके गये व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछा गया उन्होने अपना नाम क्रमशः

1-प्रियान्शू तिवारी पुत्र बच्चा तिवारी निवासी ग्राम मऊ खुर्द पो0 कान्हापारा थाना बासगंज जिला गोरखपुर

2. राहुल शर्मा पुत्र फूलचन्द्र शर्मा निवासी ग्राम लाही डाडी, पो0 घोडसाव गोरखपुर थाना गोला जनपद गोरखपुर

3. बृजेश राठौर पुत्र पुरुषोत्तम राठौर निवासी कढी मैसाना थाना कढी गुजरात

4. रविकान्त त्रिपाठी पुत्र राम सेवक त्रिपाठी, वर्तमान पता कोननगर मन्दिर वाणी बोरोबेहरा कोलकत्ता, स्थायी पता हरसेवकपुर नं0 2 शताब्दीपुरम कालोनी थाना कोलहरिया गोरखपुर

5. दीपक त्यागी पुत्र स्व0 ओम प्रकाश त्यागी निवासी ग्राम लाखुनपुर पो0 बेला खुर्द, थाना कुरवाबाजार गोरखपुर बताया ।

पकड़े गये व्यक्तियों के कब्जों से 2 किलो 700 ग्राम नाजायज आर्गेनिक गांजा व 05 किलो गांजा बरामद हुआ तथा घटना में प्रयुक्त 08 अदद मोबाइल व 01 अदद स्कर्पियों वाहन संख्या UP53FA1818 हुयी। बरामदगी होने के आधार पर अभियुक्तगणों को बाल विद्या मन्दिर के सामने चारबाग से दिनांक 05.05.2026 समय करीब 23.50 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । अवैध गांजा की बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । जनपद व अन्य थानों से अभियुक्त उपरोक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है ।

03 अपराध करने का तरीका :

अभियुक्त रविकान्त बैकांक (थाईलैण्ड) में रहता है वहां से दिनांक 04.05.2026 को लखनऊ फ्लाइट से आया और योजना मुताबिक इसी दिन बरामद अवैध गांजा को अभियुक्त बृजेश को बैकांक में दिया और बृजेश यह गांजा जरिये फ्लाइट बैकांक से लेकर दिनांक 05.05.2026 को लेकर लखनऊ उतरा, रविकान्त दिनांक 04.05.2026 को थाईलैण्ड से आकर लखनऊ रूका तथा रविकान्त ने अपने गृह जनपद से स्कार्पियो कार के साथ घटना में शामिल प्रियांशू को बुलाया तथा अभियुक्त बृजेश के साथ एयरपोर्ट के बाहर से गांजा प्राप्त कर व्यवस्थित करने का काम राहुल का है अभियुक्त दीपक त्यागी को यह गांजा दिल्ली ले जाकर फुटकर में बेचना था, काम के मुताबिक सभी को लाभांश प्राप्त होता है यह लोग बरामद अवैध गांजे के साथ अभियुक्त दीपक त्यागी को खाना इत्यादि खिलाकर दिल्ली वाले बस में बैठाते किन्तु इसके पूर्व ही चेकिंग के दौरान पांचो अभियुक्तगण मय अवैध गांजे के स्कार्पियो कार के साथ पकड़ लिये गये।

 

04-पंजीकृत अभियोग :

01-मु0अ0सं0 0061/2026 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना हुसैनगंज जनपद लखनऊ ।

05-गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:

01-प्रियान्शू तिवारी पुत्र बच्चा तिवारी निवासी ग्राम मऊ खुर्द पो0 कान्हापारा थाना बासगंज जिला गोरखपुर उम्र करीब 24 वर्ष।

02-राहुल शर्मा पुत्र फूलचन्द्र शर्मा निवासी ग्राम लाही डाडी, पो0 घोडसाव गोरखपुर थाना गोला जनपद गोरखपुर उम्र करीब 24 वर्ष ।

03-बृजेश राठौर पुत्र पुरुषोत्तम राठौर निवासी कढी मैसाना थाना कढी गुजरात उम्र करीब 30 वर्ष

04-रविकान्त त्रिपाठी पुत्र राम सेवक त्रिपाठी, वर्तमान पता कोननगर मन्दिर वाणी बोरोबेहरा कोलकत्ता, स्थायी पता हरसेवकपुर नं0 2 शताब्दीपुरम कालोनी थाना कोलहरिया गोरखपुर उम्र करीब 26 वर्ष ।

05-दीपक त्यागी पुत्र स्व0 ओम प्रकाश त्यागी निवासी ग्राम लाखुनपुर पो0 बेला खुर्द, थाना कुरवाबाजार गोरखपुर, उम्र करीब 29 वर्ष ।

06-बरामदगी का विवरण :

 2 किलो 700 ग्राम नाजायज आर्गेनिक गांजा ।

 5 किलो नाजायज गांजा ।

 घटना में प्रयोग 08 अदद मोबाइल फोन व 01 अदद स्कार्पियों गाडी UP53 FA 1818

07 – गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :

1. थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह, थाना हुसैनगंज जनपद लखनऊ ।

2. उ0नि0 गौरव सिंह, थाना हुसैनगंज जनपद लखनऊ ।

3. उ0नि0 संदीप तिवारी, थाना हुसैनगंज जनपद लखनऊ ।

4. का0 अजय कुमार, थाना हुसैनगंज जनपद लखनऊ ।

5. का0 मोहन सिंह, थाना हुसैनगंज जनपद लखनऊ ।

6. का0 बालकेश, थाना हुसैनगंज जनपद लखनऊ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *