ल
अमन कुमार, दाऊद खान की रिपोर्ट ✍🏻
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन जी ने आज लोक भवन में कृष्णावतारम फिल्म स्क्रीनिंग के मौके पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल समेत सभी कैबिनेट के सदस्यों के साथ फिल्म स्क्रीनिंग का मनोरंजन किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी की राज्यपाल ने फिल्म कलाकारों को सम्मानित किया और कहा कि
मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज लखनऊ में मंत्रिमंडल के मा. सदस्यों के साथ योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण जी के दिव्य माहात्म्य पर आधारित हिंदी फिल्म कृष्णावतारम् की स्पेशल स्क्रीनिंग में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर फिल्म से जुड़े कलाकारों को सम्मानित भी किया।
उत्तर प्रदेश में फिल्म कृष्णावतारम् टैक्स फ्री होगी।
फिल्म से जुड़े सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
