अमन कुमार, दाऊद खान, की रिपोर्ट ✍🏻
लखनऊ DCP उत्तरी कृष्ण गोपाल चौधरी के दिशानिर्देश पर काम करने वाली टीम द्वारा बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई जा रही है। क्राइम टीम ने कड़ी मेहनत और तकनीकी सर्विलांस की मदद से इन मोबाइलों को खोज निकाला और उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया। महीनों से अपने खोए हुए मोबाइल की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे उस वक्त खुशी से खिल उठे जब उन्हें उनका फोन वापस मिला। मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने लखनऊ DCP कृष्ण गोपाल चौधरी एवं पुलिस टीम का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस की इस कार्यवाही ने उनका भरोसा और मजबूत किया है। एक बार फिर लखनऊ पुलिस ने साबित कर दिया कि जनता की सुरक्षा और उनकी मदद के लिए पुलिस हर वक्त पूरी तत्परता से काम कर रही है।।
