अमन कुमार, दाऊद खान, की रिपोर्ट ✍🏻
जनपद जौनपुर के टेकारी गांव निवासी प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह की लखनऊ में गोली मारकर हुई थी नृशंस हत्या। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज ही वाराणसी पहुंचकर विनीत राय हत्याकाण्ड मंे पीड़ित परिवार के आवास चन्द्रिका नगर (सिगरा) वाराणसी पहुंचे, गाजीपुर के होटल व्यवसायी आलोक राय के पुत्र स्व0 विनीत राय की गाजीपुर में कर दी गयी थी गोली मारकर हत्या। प्रदेश अध्यक्ष ने मृतक की पत्नी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बंधाया ढांढस। अपराध में जीरो टालरेन्स का सरकार का दावा खोखला-अजय राय। उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ, आम जनमानस में भय का माहौल व्याप्त। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने आज जनपद जौनपुर के टेकारी गांव पहुंचकर स्व0 संदीप सिंह के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया और ढांढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि जौनपुर के टेकारी गांव निवासी स्व0 संदीप सिंह लखनऊ में रहकर प्रापर्टी का काम करते थे। विगत दिनों उनकी लखनऊ में गोली मारकर अपराधियों द्वारा नृशंस हत्या कर दी गयी थी। इसके उपरान्त वाराणसी पहुंचकर विनीत राय हत्याकाण्ड मंे पीड़ित परिवार के आवास चन्द्रिका नगर (सिगरा) पहुंचकर गाजीपुर होटल व्यवसायी आलोक राय के पुत्र स्व0 विनीत राय की पत्नी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। विगत दिनों स्व0 विनीत राय की गाजीपुर में बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी-पूर्व मंत्री ने कहा कि रोजाना हो रही हत्याओं से प्रदेश दहल गया है। प्रदेश की योगी सरकार रोजाना अपराध में जीरो टालरेन्स के बड़े-बड़े दावे करती है और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का खोखला दावा हर मंच से करती है और दूसरे प्रदेशों में भी जाकर उ0प्र0 की कानून व्यवस्था का उदाहरण देते हैं किन्तु सच्चाई यह है कि प्रदेश में आम जनमानस में भय का माहौल व्याप्त है। प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गये हैं, जब और जहां चाहते हैं सरेआम हत्या, लूट, बलात्कार जैसी जघन्य घटना को अंजाम दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। प्रदेश सरकार की जीरो टालरेन्स का दावा पूरी तरह खोखला साबित हुआ है। अपराधियों पर कानून का खौफ पूरी तरह खत्म हो गया है। यह दो-दो हुईं हत्याएं इसके ताजा उदाहरण हैं। बेहतर कानून व्यवस्था का नारा सिर्फ नारा बनकर रह गया है।।

