लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार को बताया पक्षपाती, वह कभी नहीं चाहती की सबको बराबरी का दर्जा मिले।

अमन कुमार, दाऊद खान, की रिपोर्ट ✍🏻 

लखनऊ अखिलेश यादव ने कहा कि PDA आरक्षण की लूट का पूरा डेटा मीडिया और जनता के सामने रखा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि समय के साथ यह डेटा और बढ़ता जाएगा। आरक्षण की इस लूट में सरकार पक्षपाती भूमिका निभा रही है। अखिलेश ने कहा जो सरकार पक्षपाती होती है, वह विश्वासघाती होती है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उन्हें बुलडोजर चलाना है तो गैर-बराबरी और आरक्षण की लूट के खिलाफ चलाना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि ‘बाबा साहेब ने इसलिए संविधान में आरक्षण की व्यवस्था की जो 2014 तक सुचारू रूप से चली। 2014 के बाद जब से ये जुमलेवादी सरकार आई और आरक्षण को मारने का इनका सपना एकदम से मुख्य हो गया, ये जो अंडरग्राउंड थे ये ओवरग्राउंड हो गए। ये चाहते हैं कि वंचित समाज हार कर बैठ जाए और PDA समाज शारीरिक मजदूरी तक रह जाए। जिससे वर्चस्ववादी लोग एक बार फिर से अपना वर्चस्व फैला सके, ये आरक्षण की खुली डकैती करना चाहते हैं। ये डायरेक्ट आरक्षण नहीं खत्म कर पा रहे हैं तो ये लोग इनडायरेक्ट रास्ता अपना रहे हैं। अखिलेश यादव ने पीडीए की लड़ाई को 5 प्रतिशत बनाम 95 प्रतिशत बताया।।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *