योगी सरकार के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष गीता गुप्ता।

गगन कन्नौजिया, अमन कुमार की रिपोर्ट ✍🏻 

लखनऊ: संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा कैबिनेट में पास की गई नई स्टार्टअप पॉलिसी और प्रदेश में 20 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के निर्णय का हृदय से स्वागत किया है। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता जी* ने कहा: यह निर्णय उत्तर प्रदेश के युवाओं और उद्यमियों के लिए ‘संजीवनी’ जैसा है। योगी सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यूपी अब सिर्फ संभावनाओं का प्रदेश नहीं, अवसरों का प्रदेश बन चुका है।

इस निर्णय के मुख्य लाभ:

1. *युवाओं को रोजगार*: नई स्टार्टअप पॉलिसी से प्रदेश में लाखों प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनेंगे। अब यूपी का युवा नौकरी मांगेगा नहीं, नौकरी देगा।

2. *इनोवेशन को बढ़ावा*: 20 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तकनीक, कृषि, मैन्युफैक्चरिंग, AI और फिनटेक जैसे क्षेत्रों में रिसर्च और स्किल डेवलपमेंट का हब बनेंगे।

3. *व्यापार सुगमता*: स्टार्टअप्स के लिए सब्सिडी, टैक्स छूट, मेंटरशिप और फंडिंग की व्यवस्था से “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” को और मजबूती मिलेगी।

4. आत्मनिर्भर यूपी*: लोकल टू ग्लोबल का सपना साकार होगा। प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी जैसे शहर भी स्टार्टअप हब बनेंगे।

व्यापार मंडल की अपील:

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल सरकार के इस दूरदर्शी कदम के लिए धन्यवाद करता है और सभी व्यापारी भाइयों, युवाओं से अपील करता है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। हम संगठन के स्तर पर मेंटॉरशिप, मार्केट लिंकेज और अवेयरनेस कैंप_ लगाकर सरकार का सहयोग करेंगे।

डबल इंजन की सरकार, डबल स्पीड से विकास”* के मंत्र पर चलकर उत्तर प्रदेश 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *