

समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 01 जुलाई 2026 दिन बुधवार को समाजवादी पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय 15 कैसरबाग पर श्री अखिलेश यादव जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से मनाया गया।
समाजवादी पार्टी लखनऊ महानगर संगठन द्वारा अध्यक्ष लखनऊ श्री फाखिर सिद्दीकी जी की अध्यक्षता में दिनाक 1 जुलाई 2026 को कराये गए विभिन्न कार्यक्रम… 1. प्रातः 9 बजे वरिष्ठ जनों द्वारा कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया जिसमे पर्यावरण की दृष्टि से पीपल़, नीम, अशोक, कदम, बरगद गुलाचीन, मोमश्री, बेल पार्कर व आम आदि पेड़ लगवाये गये। 2. प्रातः 9ः30 बजे जन्मदिन के शुभ अवसर पर लखनऊ महानगर महासचिव गौरव सिंह यादव द्वारा संगठन पदाधिकारियों के साथ लखनऊ महानगर अध्यक्ष फाखि़र सिद्दीकी जी एवं वरिष्ठ जनों से आकर्षक केक कटवाया गया। इस विशेष केक में सपा सरकार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश माननीय श्री अखिलेश यादव जी के द्वारा कराये गये जनहित के कार्यो की झलक दिख रही थी। 3. प्रातः 10 बजे कैसरबाग चैराहे पर 1000 नागरिकों एव व्यापारियों को जन्मदिन के शुभ अवसर पर मिष्ठान और पानी की बोतल वितरण करा गया जिसमे कर्मठ / जुझारू नेता एवं प्रदेश सचिव प्रदीप कन्नौजिया जी ने एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ हिस्सा लिया गया।
