अमन कुमार, दाऊद खान, की रिपोर्ट ✍🏻
प्रतापगढ़: जो कांग्रेस कहती थी राम कृष्ण हुए ही नही,अयोध्या में कांग्रेस समाजवादी पार्टी बाबरी ढांचे का समर्थन करके घड़ियाली आंसू बहा रही थी,अब ये वही गिरगिट की तरह रंग बदले हैं,अब कह रहे हैं आस्था के खिलवाड़ हो रहा है। तुम्हारी आस्था कब से अयोध्या से हो गई,ये रामभक्त बोलें कि आस्था अयोध्या के साथ है इन्हें बोलने का अधिकार है,ये बोल सकते हैं। लेकिन कांग्रेस को बोलने का अधिकार नही है। जो राम के अस्तित्व को नकारती थी, जो समाजवादी पार्टी रामभक्तों पर गोली चलाती थी,वो आस्था की कौन सी बात कर रहे हैं। जो धार्मिक हिन्दू विरासत के धर्मस्थलों के पुनरुद्धार का पैसा कब्रिस्तान के बाउंड्री वॉल पर खर्च कर देते थे,वो किस आस्था की बात कर रहे हैं,यही आपको उन कांग्रेस समाजवादी पार्टी से सवाल पूछना चाहिए।।
