लखनऊ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज 1 मई अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमवीर गौरव सम्मान समारोह 2026 का कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शुभारंभ…

मुख्यमंत्री योगी ने श्रमशक्ति का किया सम्मान, समृद्ध उत्तर प्रदेश की पहचान। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित ‘श्रमवीर गौरव समारोह– 2026’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ESIC हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा के लिए भूमि आवंटन पत्र प्रदान किए गए तथा श्रमिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर प्रदेश के श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा तंत्र को और सुदृढ़ किया गया। कार्यक्रम के दौरान अटल आवासीय विद्यालय के प्रथम बैच के मेधावी छात्र- छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं टैबलेट प्रदान किए गए। साथ ही प्रयागराज और वाराणसी के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों तथा अपने श्रम से देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया गया।।

अमन, दाऊद, की रिपोर्ट ✍🏻 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *