लखनऊ : मैं आप सबको बुद्ध पूर्णिमा की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। अखिलेश यादव ने कहा मुख्यमंत्री जी की गिरगिटी भाषा है। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती। असली गिरगिट का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का दिया हुआ संविधान और लोकतंत्र को लगातार खतरा पैदा कर रही हैं कुछ ताकतें, हरदोई में बेटी के परिवार में सबसे मिलने का मुझे मौका मिला था। मामले की सीबीआई जांच हो, उनके परिवार की आर्थिक मदद हो, भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों की जेब से पैसे निकालकर अमीरों की जेब भर रही है, एक मैत्री परियोजना थी, बहुत दिनों से अटकी हुई थी और कुछ लोग नहीं चाहते थे कि मैत्री परियोजना कुशीनगर में आए, क्योंकि मैत्री परियोजना एक बहुत बड़ी परियोजना थी, जिस समय हमारे पास बौद्ध भिक्षु आए और श्रीलंका और दुनिया के दूसरे हिस्से से जो लोग उसमें योगदान देना चाहते थे, समाजवादी सरकार में आपको याद होगा, बड़े पैमाने पर जमीन एक्वायर की गई थी और किसानों को संतुष्ट कर कर के ली गई थी, किसानों को उनका सही मुआवजा देकर के दिया गया था, जमीन ली गई थी और वह परियोजना अगर बन गई होती तो न केवल देश के लिए बल्कि दुनिया का वह स्थान बनता जहां दुनिया से लोग आया करते और भगवान बुद्ध के रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं, वहीं उन्होंने कहा बहुजन समाज पार्टी की सरकार में एक एयरपोर्ट की शुरुआत हुई थी केवल, लेकिन बन नहीं पाया था लेकिन जब समाजवादी सरकार आई तो दुनिया से जोड़ने के लिए कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा समाजवादी सरकार में बना कर के हम लोगों ने तैयार कर दिया। जो लोग उद्घाटन करते हैं केवल और उद्घाटन इसलिए करते हैं कि वो बेच दें। जब BJP पर मुद्दा नहीं बचा तो यह जानबूझकर के महिला आरक्षण बिल के पीछे डीलिमिटेशन का बिल लेकर के आए, भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती है। इनकी पुरातत्ववादी सोच, रूढ़िवादी सोच, इनकी नकारात्मक सोच, इनके लोग मिलकर के साजिश कर रहे।।
अमन, दाऊद, की रिपोर्ट ✍🏻
