अखिलेश यादव ने कहा कि “हम महिला बिल के विरोध में नहीं थे। बस भाजपा के शोषणकारी तरीके के खिलाफ थे, भाजपा की मंशा ख़राब थी।

[

अमन कुमार, दाऊद खान, की रिपोर्ट ✍🏻 

लखनऊ समाजवादी पार्टी ने राजधानी के प्रदेश मुख्यालय में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता कर दिया बयान। जिसमे महिला आरक्षण बिल को लेकर रखा अपना पक्ष। उन्होंने कहा कि “हम महिला बिल के विरोध में नहीं थे। बस भाजपा के शोषणकारी तरीके के खिलाफ थे, जिसकी मंशा ख़राब थी।

लखनऊ : अखिलेश यादव ने फतेहपुर के चाय वाले आर्यन को भी लखनऊ बुलाया। चाय की दुकान के लिए पीतल के बर्तन दिए। मामला ये है कि पिछले दिनों अखिलेश यादव जब फतेहपुर गए थे, तो आर्यन की दुकान पर चाय पी थी। उसके बाद प्रशासन ने आर्यन की दुकान पर कार्रवाई करते हुए कहा कि एल्युमिनियम के बर्तन पर चाय बनाना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं। सैंपलिंग भी दुकान से हुई थी। मामला इंटरनेट पर बहुत वायरल हुआ था। आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आर्यन को बुलावा भेजा और पीतल के बर्तन दिए। सरकार पर गरीबों के साथ अत्याचार का आरोप लगाया। भाजपा की सरकार जब-जब किसी की रोज़ी-रोटी छीनेगी, हम तब- तब उसकी मदद के लिए अपनी सामर्थ्य से भी अधिक हाथ बढ़ाएंगे।हम वर्चस्ववादी भाजपा की क्रूरता का जवाब, पीडीए की एकता से देंगे और अत्याचारी भाजपा से पूछेंगे ‘5 बड़ा या 95?’ अब पीडीए साथ-साथ बढ़ेगा, पीडीए ही पीडीए की ताक़त बनेगा।।

अमन कुमार, दाऊद खान की रिपोर्ट।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *