उपायुक्त पश्चिमी, श्री कमलेश दीक्षित लखनऊ।
दाऊद खान, फ़राज़ अहमद की रिपोर्ट ✍🏻
दिनांक-10.05.2026 जोन-पश्चिमी/ थाना- बाजारखाला। पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारने की घटना का सफल अनावरण, मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार; हत्या का प्रयास व एससी/एसटी एक्ट सहित संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत।
थाना बाजारखाला क्षेत्र में युवक को गोली मारने की घटना में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी द्वारा की गई फायरिंग, घायल का ट्रामा सेंटर में उपचार जारी
पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज एवं प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आरोपी चिन्हित
घटना के संबंध में संगीन धाराओं एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत
पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए विधिक कार्रवाई प्रारंभ
पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक पुलिस व्यवस्था की गई
द्वारा नामजद एवं आरोपित किए गए अन्य व्यक्तियों की घटना में संलिप्तता के संबंध में साक्ष्यों के आधार पर गहनता से जांच एवं विवेचना प्रचलित
*01-कार्यवाही-*
दिनांक 09.05.2026 को थाना बाजारखाला क्षेत्रान्तर्गत मेहंदीगंज में चेतन तिवारी नामक व्यक्ति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर भाग जाने की सूचना पर थाना बाजारखाला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई तथा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें जानलेवा हमला करने के आरोपी अभियुक्त वैभव बाजपेई उर्फ कौस्तुभ बाजपेई पुत्र संतोष कुमार बाजपेई निवासी मेहंदीगंज थाना बाजारखाला लखनऊ की संलिप्तता प्रकाश में आई।
उक्त के क्रम में पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश देकर अभियुक्त वैभव बाजपेई उर्फ कौस्तुभ बाजपेई को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटना में प्रयुक्त असलहे की बरामदगी, अन्य नामजद/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं साक्ष्य संकलन की कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस द्वारा प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
वादी मुकदमा द्वारा नामजद एवं आरोपित किए गए अन्य व्यक्तियों की घटना में संलिप्तता के संबंध में साक्ष्यों के आधार पर गहनता से जांच एवं विवेचना की जा रही है। प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
02-संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 09.05.2026 को समय करीब 10.00 बजे देर रात्रि में थाना बाजारखाला पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत मेहंदीगंज में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे।
मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि घायल व्यक्ति श्याम चेतन तिवारी पुत्र सुरेश चन्द्र तिवारी निवासी मेहंदीगंज थाना बाजारखाला लखनऊ उम्र करीब 35 वर्ष हैं, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।
घटना के संबंध में घायल की पत्नी मानसी तिवारी उर्फ श्वेता द्वारा थाना बाजारखाला पर तहरीर दी गई, जिसमें मोहल्ले के रहने वाले वैभव बाजपेई उर्फ कौस्तुभ बाजपेई, हर्षित बाजपेई एवं अन्य व्यक्तियों पर पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने, घर में घुसकर धमकी देने एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बाजारखाला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
03-गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. वैभव बाजपेई उर्फ कौस्तुभ बाजपेई पुत्र – संतोष कुमार बाजपेई उम्र – करीब 25 वर्ष
निवासी – मेहंदीगंज थाना बाजारखाला लखनऊ
व्यवसाय-अभियुक्त के पिता नगर निगम में ठेकेदारी का कार्य करते हैं तथा अभियुक्त भी अपने पिता के साथ ठेकेदारी कार्य में सहयोग करता है।
अभियुक्त को पुलिस द्वारा तत्काल गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
04-गिरफ्तारी स्थान एवं दिनांक-
थाना बाजारखाला गेट दिनांक.-10-05-2026
05-पूछताछ विवरण –
घटना के संबंध में गिरफ्तार किये गये अभियुक्त वैभव बाजपेई उर्फ कौस्तुभ बाजपेई पुत्र संतोष कुमार बाजपेई निवासी मेहन्दीगंज थाना बाजारखाला, लखनऊ से पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके परिवार एवं घायल चेतन तिवारी के मध्य लंबे समय से आपसी रंजिश एवं विवाद चला आ रहा था।
अभियुक्त द्वारा स्वीकार किया गया कि दिनांक 09.05.2026 को पुरानी रंजिश के चलते उसने चेतन तिवारी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति द्वारा घायल को बचाने का प्रयास किया गया, जिस पर अभियुक्त द्वारा उसके ऊपर भी फायर किया गया, हालांकि वह सुरक्षित रहा।
पूछताछ के उपरांत अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा बरामद कर कब्जे पुलिस में लिया गया है। अभियुक्त से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
06- पंजीकृत अभियोग का विवरण-
थाना बाजारखाला पर मु0अ0सं0- 91/2026 धारा 109(1), 190, 191(2), 191(3), 333, 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट बनाम वैभव बाजपेई उर्फ कौस्तुभ बाजपेई व अन्य के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*07- आपराधिक इतिहास – अभियुक्त कौस्तुभ बाजपेई उर्फ वैभव बाजपेई पुत्र संतोष कुमार बाजपेई उर्फ सतीश बाजपेई निवासी 346/30 मेहदीगंज थाना बाजारखाला लखनऊ उम्र करीब 24 वर्ष*
(1). मु0अ0सं0- 146/2023 धारा 147/323/504/506 भादवि थाना बाजारखाला लखनऊ
(2). मु0अ0सं0- 161/2023 धारा 504/506 भादवि थाना बाजारखाला लखनऊ
(3). नि0का0 संख्या- 04/2024 धारा 3 उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम थाना बाजारखाला
(4). मु0अ0सं0- 254/24 धारा 115(2)/351(2)/352 बीएनएस थाना बाजारखाला लखनऊ
(5). मु0अ0सं0- 267/24 धारा 351(3) बीएनएस थाना बाजारखाला लखनऊ
(6)- नि0का0 संख्या- 01/2025 धारा 3 उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम थाना बाजारखाला
(7). मु0अ0सं0- 61/25 धारा 115(2)/131/351(2)/352 बीएनएस थाना बाजारखाला लखनऊ
(8). मु0अ0स0-91/2026 धारा-109(1)/ 190/ 191(2)/ 191(3)/ 333/ 352/ 351(3) BNS व 3(1)(द)/3(1)(ध)/3(2)(V) SC/ST एक्ट थाना बाजारखाला लखनऊ
*08- बरामदगी विवरण :*
घटना में प्रयुक्त असलहे की बरामदगी एवं अन्य साक्ष्यों के संकलन हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए हैं तथा सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर लिया गया है।
09- गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
01. प्रभारी निरीक्षक थाना बाजारखाला, कमिश्नरेट लखनऊ
02. थाना बाजारखाला पुलिस टीम
03. चौकी/बीट पुलिस टीम एवं अन्य पुलिस बल
