अमन कुमार, गगन कन्नौजिया, की रिपोर्ट ✍🏻
लखनऊ, 22 जून। अलीगंज, पुरनिया कोचिंग सेंटर, सेक्टर-डी, लखनऊ में हुई हृदयविदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित एवं दुःखी है। इस दुःखद घटना में घायल छात्रों का कुशलक्षेम जानने हेतु माननीय सर्वेश पाठक जी, वाइस चेयरमैन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद भारत एवं राष्ट्रीय महासचिव भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ भाजपा प्रणीत, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता जी, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU), लखनऊ पहुँचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायल छात्रों एवं उनके परिजनों से भेंट कर उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
माननीय सर्वेश पाठक जी ने घायल छात्रों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहना चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन एवं चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे उपचार कार्यों की सराहना करते हुए छात्रों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
इस दुखद की घड़ी में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता जी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भी घायल छात्रों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।
माननीय सर्वेश पाठक जी एवं सुश्री गीता गुप्ता जी ने इस दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रभु श्री रामलला जी से प्रार्थना की कि सभी घायल छात्र शीघ्र स्वस्थ होकर अपने सामान्य जीवन में लौटें तथा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।।
