अमन कुमार, दाऊद खान, की रिपोर्ट ✍🏻
लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में पदोन्नत अधिकारियों की पिपिंग सेरेमनी आयोजित। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने PPS से IPS बने अधिकारियों को रैंक पहनाई। समारोह में पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कुल 28 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति मिली। डीजीपी ने अधिकारियों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ सेवा करने का आह्वान किया। अनुशासन और ईमानदारी के साथ यूपी पुलिस की गौरवशाली परंपरा आगे बढ़ाने की अपील की। अधिकारियों से जहां भी तैनाती मिले, वहां बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) समेत वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।।
