लखनऊ सर्वेश पाठक जी (राष्ट्रीय महासचिव भाजपा प्रणित)के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले राज्यव्यापी रक्तदान शिविर हेतु महामहिम राज्यपाल महोदया को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होगी, सुश्री गीता गुप्ता।

अमन कुमार, गगन कन्नौजिया, की रिपोर्ट ✍🏻 

लखनऊ आगामी 15 जुलाई 2026 को सर्वेश पाठक जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भारतीय जनता पार्टी प्रणित), उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संपूर्ण भारत होकर विभिन्न राज्यों में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस जन कल्याणकारी अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग देना है। इसी क्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहू जी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रानू सिंह जी , सुश्री गीता गुप्ता जी, सोनू सोनी जी ने आज राजभवन लखनऊ पहुंचकर महामहिम राज्यपाल महोदय श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें दिनांक 15 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले राज्यव्यापी विशाल रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित होगी। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने रक्तदान अभियान की रूपरेखा एवं उसके सामाजिक महत्व से महामहिम को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह अभियान मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याण की भावना को समर्पित है तथा देशभर में हजारों कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों की सहभागिता से इसे सफल बनाया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि महामहिम राज्यपाल महोदया का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन इस महाअभियान को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा समाज में रक्तदान के प्रति व्यापक जनजागरण का संदेश प्रसारित होगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *