मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद चित्रकूट में कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।

अमन कुमार, दाऊद खान, की रिपोर्ट ✍🏻 

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जन- कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता एवं संवेदन शीलता के साथ पहुंचाने तथा सभी विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने 300 शैय्याओं वाले मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने, मंदाकिनी नदी के पुनरुत्थान, गोवंश संरक्षण, किसानों एवं युवाओं को स्वरोजगार के लिए अधिकाधिक ऋण उपलब्ध कराने, जल जीवन मिशन की परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने चित्रकूट धाम मंडल के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा करते हुए जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर विभिन्न विकास कार्यों की कार्य योजनाओं को अनुमोदन प्रदान किया तथा सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *