समाजवादी पार्टी के लखनऊ महानगर, अध्यक्ष श्री फाखि़र सिद्दीकी जी की अगुवाई में एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति व मार्ग-दर्शन में 02 से 08 अक्टूबर. 2026 तक ‘‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह‘‘ का आयोजन….

अमन कुमार, दाऊद खान

  1.  लखनऊ : लोकतंत्र बचाओं सप्ताह में प्रेस कॉन्फ्रेंस’ कर समाजवादी पार्टी लखनऊ महानगर, अध्यक्ष श्री फाखि़र सिद्दीकी ने संगठन मज़बूत करने के लिए पूरजोर मोर्चा संभाला। इण्डिया गठबधन की बैठक के लिये गये निर्णय के अनुरूप मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर एवं मा0 प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश श्री श्याम लाल पाल जी द्वारा जारी किये गये परिपत्र के अनुसार प्रदेश में अन्य जिलों के साथ-साथ राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी लखनऊ महानगर, अध्यक्ष लखनऊ श्री फाखि़र सिद्दीकी जी की अगुवाई में एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति व मार्ग-दर्शन में 02 से 08 अक्टूबर. 2026 तक ‘‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह‘‘ का आयोजन करेगी।
  2. महासचिव लखनऊ गौरव सिंह यादव ने पत्रकार बंधुओं को बताया कि पार्टी निर्देश पर राजधानी लखनऊ में कई चरणों में शहर में कार्यक्रमों का आयोजन होगाः-
  3. *प्रथम चरण में…*
  4. 1. 02 अक्टूबर 2026 को समाजवादी पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय कैसरबाग पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती बड़े स्तर पर मनाई गयी।
  5. 2. 03 अक्टूबर 2026- प्रेस कॉन्फ्रेंस समय- 12:00 बजे समाजवादी पार्टी, लखनऊ महानगर कार्यालय 15-कैसरबाग लखनऊ पर हुई जिसमे बड़े स्तर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थिति रहे एवं पार्टी प्रवक्ताओ ने मीडिया के प्रश्नों का उत्तर दिया।
  6. *दृतीय⁠ चरण में…*
  7. 1. 06 अक्टूबर 2026 को विधानसभा स्तर पर लोकतंत्र बचाओं सप्ताह से सम्बन्धित बैठके विधानसभाओ में मा0 विधायक/प्रभारी/विधानसभा अध्यक्ष और विधानसभा के प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आयोजित होगी जिससे भविष्य की रणनीति तैयार की जा सके एवं कार्यकर्ताओं का संगठित किया जा सकें।
  8. *तृतीय चरण में…*
  9. 07 या 08 अक्टूबर 2026 को बड़े पैमाने पर राजधानी लखनऊ में मार्च का आयोजन किया जायेगा जो राष्ट्रपिता महात्मा गाधी जी की प्रतिमा, बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा या जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय तक जायेगा। उक्त कार्यक्रम में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय गान गाया जायेगा एवं भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 को सार्वजनिक रूप से पढ़ा जायेगा जो सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार की गारंटी देता है।
  10. (नोटः- मार्च कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दिनांक एवं तय समय/स्थान के साथ आपको 06 अक्टूबर 2026 तक मुहैया करा दी जायेगी)
  11. तीनों चरणों के कार्यक्रमों में लखनऊ भौगोलिक सीमा के अन्तर्गत आने वाले मा0 सांसद/पूर्व सांसद, मा0 विधायक/पूर्व विधायक, विधान परिषद सदस्य, राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी, लखनऊ कार्यकारिणी के पदाधिकारी, पार्षद/पूर्व पार्षद, विधानसभा अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, प्रमुख नेतागण एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होगें।
  12. *प्रेस कॉन्फ्रेंस के उपरान्त अक्टूबर 2026 माह की शहर स्तरीय मासिक बैठक महानगर अध्यक्ष फाखि़र सिद्दीकी जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमे वरिष्ठ नेतागण पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*
  13. बैठक/कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाजवादी साथियों का धन्यवाद!
  14. समाजवादी पार्टी लखनऊ महानगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *