लखनऊ से अमृतसर की सीधी विमान सेवा बहाल करने की मांग को लेकर सिख समाज के सतवीर सिंह आनंद ने प्रतिनिधिमंडल के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की भेंट।

दाऊद खान, गगन कन्नौजिया की रिपोर्ट।

लखनऊ : देश के यशस्वी रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रतिनिधिमंडल में सतवीर सिंह आनंद, डॉ० अमरजोत सिंह, गुरप्रीत सिंह चड्ढा, मनमीत सिंह, प्रीत सिंह अरोड़ा सहित समाज के अन्य सम्मानित प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर लखनऊ के सिख समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से लखनऊ से अमृतसर के लिए सीधी विमान सेवा पुनः बहाल करने की पुरजोर मांग रखी। उन्होंने बताया कि इससे श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों एवं परिवारों को बड़ी सुविधा मिलेगी। माननीय रक्षा मंत्री जी ने सतवीर सिंह आनंद, एवं प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन का आश्वासन दिया इस मौके पर राजनाथ सिंह जी के साथ एम एल सी मुकेश शर्मा भी रहे मौजूद।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *