उत्तर प्रदेश में 4 दिन पहले GST अफसरों के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले ट्रांसपोर्टर अली असगर पर हुआ जानलेवा हमला हुई मौत..

आगरा: बेटे सजमल ने कहा “GST” अफसरों ने पापा पर कई नंबरों से थ्रेट कॉल की। शिकायत वापस लेने के लिए कहा, वरना जान से मारने तक की धमकी दी। मृतक के बेटे ने दिया बयान जीएसटी अधिकारी पर वसूली का आरोप लगाने वाले ट्रांसपोर्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत​ ताजनगरी में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ट्रांसपोर्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह करीब 5 बजे भोगीपुरा के प्रकाश नगर में ट्रांसपोर्टर अजहर अली (55) का शव सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला। परिजनों ने जीएसटी अधिकारी पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इसे सड़क दुर्घटना मान रही है।
​प्रेस कॉन्फ्रेंस के 24 घंटे बाद मिली लाश ​मृतक अजहर अली ने शुक्रवार को ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिला जीएसटी अधिकारी रेशु त्रिपाठी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि अधिकारी लगातार अवैध वसूली कर रहे हैं, जिससे उनका कारोबार ठप हो रहा है। अजहर के बेटे सजमल के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद से ही उन्हें अज्ञात नंबरों से शिकायत वापस लेने की धमकियां मिल रही थीं। ​रात 2 बजे आई थी आखिरी कॉल
​भतीजे अरशद ने बताया कि चाचा अजहर शुक्रवार रात जूते की खेप लेकर जयपुर के लिए निकले थे। रात करीब 2 बजे उन्होंने फोन कर जानकारी दी थी कि जीएसटी अधिकारी ने उनकी गाड़ी पकड़ ली है और वे मामले को सुलझाने के लिए जीएसटी दफ्तर जा रहे हैं। उसके बाद उनका फोन बंद हो गया और सुबह 5 बजे उनकी मौत की खबर आई।
​परिजनों के आरोप बनाम पुलिस की थ्योरी ​परिजनों का पक्ष: बेटे सजमल का आरोप है कि जीएसटी अधिकारी गाड़ी लेकर गई थीं और पिता भी उनके साथ गए थे। परिजनों का कहना है कि यह सुनियोजित हत्या है क्योंकि अजहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *