
पन्ना की महिला SP निवेदिता नायडू को हटाने तमाम रिटायर्ड आईपीएस सड़क पर उतरे।
80 साल के बुजुर्ग रिटायर्ड पुलिस दम्पप्ति पर दर्ज करवाई एफआईआर,प्रदेश भर में उबाल।
इंदौर से लेकर भोपाल, छतरपुर तक अब ‘वर्दी बनाम वर्दी’ की लड़ाई ने तूल पकड़ लिया है।
एमपी पन्ना में रिटायर्ड डीएसपी (DSP) के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता,एफआईआर के विरोध में इंदौर में पूर्व पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है। इंदौर में रिटायर्ड पुलिसकर्मियों ने ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ पन्ना SP को हटाने की मांग की है, जिसे लेकर प्रदेश भर में नाराजगी है। यह मामला सीट बेल्ट विवाद से जुड़ा है, जो अब सड़क पर प्रदर्शन का मुद्दा बन गया है।
80 वर्षीय सेवानिवृत्त डीएसपी भरत सिंह चौहान और उनकी बुजुर्ग पत्नी के साथ पन्ना की मड़ला पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार और फिर उन पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी ने पूरे प्रदेश के पूर्व पुलिस अधिकारियों को आक्रोशित कर दिया है। इंदौर से लेकर भोपाल ओर छतरपुर तक अब इस ‘वर्दी बनाम वर्दी’ की लड़ाई ने तूल पकड़ लिया है।।
