
दाऊद खान, गगन कन्नौजिया की रिपोर्ट ✍🏻
बागपत घर में था आरोपी, फिर भी, ढूंढती रही पुलिस?’ कार्रवाई पर बड़े सवाल, विक्रांत– राखी हत्याकांड में मुख्य आरोपी बीजेपी नेता सुधरस चौहान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय दावों के मुताबिक आरोपी काफी समय से अपने घर में मौजूद था, इसके बावजूद पुलिस अलग-अलग जगहों पर तलाश करती रही। अब अचानक हुई गिरफ्तारी ने जांच की रफ्तार और दिशा पर बहस छेड़ दी है। गिरफ्तारी बिना किसी मुठभेड़ के शांतिपूर्वक हुई। इसी को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या शुरुआती कार्रवाई में कमी रही? पुलिस का कहना है कि तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर ही आरोपी को पकड़ा गया। मामले ने तूल पकड़ लिया है।जांच पर पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग तेज हो रही है।।
