
लखनऊ: 17 अप्रैल, 2026
बीते दिनों राजधानी के विकास नगर क्षेत्र में भीषण अग्निकांड ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। इस भयावह आग में सैकड़ों झोपड़ियाँ जलकर राख हो गईं और हज़ारों लोग दाने- दाने को मोहताज होकर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। इस भीषण त्रासदी की खबर मिलते ही प्रख्यात इस्लामी विद्वान और सामाजिक सुधारक मौलाना खलील- उर-रहमान सज्जाद नोमानी की सरपरस्ती में संचालित ‘रहमान फाउंडेशन’ ने तत्काल प्रभाव से जमीनी स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। रहमान फाउंडेशन के महासचिव मौलाना बिलाल नोमानी की अगुवाई में वॉलंटियर्स (स्वयंसेवकों) ने प्रभावित क्षेत्र में पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और बिना किसी देरी के पीड़ितों के पुनर्वास के लिए तात्कालिक आश्रय के लिए तिरपाल का वितरण किया।
गौरतलब हो कि आग से लोगों के आशियाने पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं। बुजुर्गों,बच्चों और महिलाओं को खुले आसमान के नीचे रात बिताते देख फाउंडेशन ने प्राथमिकता के आधार पर टेंट के लिए सामग्री वितरित की। इन अस्थायी टेंटों के लिए तिरपाल के माध्यम से सैकड़ों परिवारों को सिर छुपाने की जगह और सुरक्षा प्रदान की गई है। अग्निकांड के वजह से लोगों का राशन और बर्तन सब जलकर नष्ट हो गया है। रहमान फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने जरूरतमंदों को भोजन और पानी देकर मानवता की मिसाल कायम की है। संस्था का संकल्प है कि इस आपदा में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। मालूम हो कि इस भगवाह अग्निकांड में लोगों का सबकुछ जलकर राख हो गया है। इसके लिए फाउंडेशन ने पुरुषों, महिलाओं और विशेषकर बच्चों के लिए कपड़े बांटे हैं। इसके साथ ही दैनिक उपयोग की अन्य बुनियादी वस्तुएं भी प्रदान की जा रही हैं। इस मानवीय संकट पर दुख व्यक्त करते हुए मौलाना बिलाल नोमानी ने कहा, “इंसानियत की सेवा ही अल्लाह की सबसे बड़ी इबादत है। विकास नगर के हमारे भाई-बहन इस समय बहुत तकलीफ में हैं। रहमान फाउंडेशन की यह छोटी सी कोशिश है कि हम उनके दुखों को कम कर सकें। हमारा उद्देश्य न केवल उन्हें भोजन देना है, बल्कि उन्हें फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद करना है। रहमान फाउंडेशन की टीम ग्राउंड जीरो पर डटी हुई है। संस्था ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस नेक काम में बढ़कर हिस्सा लें ताकि पीड़ितों के जीवन में दोबारा खुशहाली लाई जा सके। फाउंडेशन के महासचिव मौलाना बिलाल नोमानी ने बताया कि आगे भी जरूरत का सामान हमलोग पहुंचाते रहेंगे
।।
