
अमन कुमार, दाऊद खान, की रिपोर्ट ✍🏻
लखनऊ आज लोक भवन में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नव चयनित वैज्ञानिकों एवं कनिष्ठों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन सभी लोगों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मान और बधाई एवं अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के साथ ही उनकी दक्षता के अनुरूप अवसर प्रदान करना डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मिशन रोजगार’ को विस्तार देते हुए आज लखनऊ में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग हेतु नव चयनित 357 कनिष्ठ विश्लेषकों (औषधि) तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 252 दंत स्वास्थ्य विज्ञानियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए, सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं।।
