अमन कुमार, दाऊद खान, की रिपोर्ट ✍🏻
लखनऊ 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा ने बुधवार को लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने राजधानी की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को अपनी प्राथमिकता बताया। प्रदेश सरकार द्वारा किए गए 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के तहत तरुण गाबा को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की कमान सौंपी गई है। लखनऊ पुलिस कमिश्नर रहे अमरेंद्र सिंह सेंगर का प्रमोशन कर उन्हें पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) नियुक्त किया गया है। उन्हें पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।।

