राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक जी के जन्मदिवस पर देशव्यापी महा रक्तदान एवं वृक्षारोपण अभियान का सुश्री गीता गुप्ता के नेतृत्व में सफल आयोजन।

गगन कन्नौजिया, अमन कुमार, की रिपोर्ट ✍🏻 

लखनऊ, 15 जुलाई 2026। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणीत) के राष्ट्रीय महासचिव श्री सर्वेश पाठक जी के जन्मदिवस के अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल, लखनऊ में विशाल महा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का अनुपम संदेश दिया। कार्यक्रम में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी बढ़- चढ़कर सहभागिता करते हुए रक्तदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव श्री सर्वेश पाठक जी ने कहा कि “एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जीवन बचाने की क्षमता रखता है।” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जन्मदिवस एवं अन्य विशेष अवसरों को सेवा और मानवता के कार्यों से जोड़ें तथा नियमित रूप से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिवस पर रक्तदान अभियान का आयोजन करते हैं और इस वर्ष यह अभियान केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में भी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय श्री सर्वेश पाठक जी हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण और प्रतिवर्ष रक्तदान अभियान आयोजित करने का संकल्प अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को केवल अपने जन्मदिवस पर ही नहीं, बल्कि समय-समय पर रक्तदान कर मानव जीवन बचाने के इस महापुण्य कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रानू सिंह के नेतृत्व में इंदिरानगर तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता के नेतृत्व में गोमतीनगर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भोजपुरी गायक दिवाकर द्विवेदी सहित अमर सिंह चौहान, धर्मेंद्र पाठक, सुधीर सिंह, प्रिया सिंह, रुचि सिंह, सुनीता चटर्जी, दिव्या पांडे, उमा जी, सरिता बाजपेयी, अनीता तिवारी, करिश्मा, सुनीता शर्मा, राहुल पांडे, अंकल पांडे, कुलदीप पांडे, आशू सिंह, करण सिंह, मुकेश जी, प्रियंका, सुश्री गीता गुप्ता (राष्ट्रीय अध्यक्ष, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल), पूजा सिंह, आकाश गुप्ता, उमर खान, अभिषेक, आकाश एवं कुशाग्र सहित संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों ने सहभागिता कर रक्तदान एवं वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया। कार्यक्रम के समापन पर सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, चिकित्सा कर्मियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही समाज में सेवा, मानवता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण की भावना को निरंतर आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *