उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर में आधुनिक सुरक्षा भवनों का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर में आधुनिक सुरक्षा भवनों का उद्घाटन किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समय पर भर्ती, समय पर प्रशिक्षण और समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में सुरक्षा का बेहतर माहौल बना। इसी बेहतर सुरक्षा वातावरण ने प्रदेश में ‘सुशासन’ का सशक्त मॉडल स्थापित किया है। शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर में आज श्री गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा सुदृढ़ करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, कंट्रोल रूम, पुलिस स्टोर रूम तथा मेंटेनेंस वर्कशॉप की सुविधा से युक्त आधुनिक सुरक्षा भवनों का लोकार्पण किया। पुलिस विभाग से जुड़े सभी कार्मिकों को हृदय से बधाई दी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *