
इंदौर क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई रामपाल की हेकड़ी अब सलाखों के पीछे है। भोपाल एटीएस ने उसे लोगों की जासूसी करने और डेटा बेचने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रामपाल अवैध रूप से नागरिकों की कॉल डिटेल और लोकेशन निकालकर निजी जासूसी एजेंसियों को बेचता था। इतना ही नहीं, वह इस डेटा के दम पर लोगों को ब्लैकमेल भी कर रहा था। जांच में पता चला है कि रामपाल इंदौर डिटेक्टिव सर्विस के संचालक योगेश बेलवाल और भोपाल की कर्मा डिटेक्टिव एजेंसी के अनिकेत पटेल को सीडीआर की कॉपी देता था। ATS ने योगेश बेलवाल और अनिकेत पटेल को भी दबोच लिया है। वहीं ATS के इस एक्शन के बाद मुख्य संदिग्ध मुकेश तोमर फरार हो गया लेकिन उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी।।
